रोनाल्डो ने जुड़वां बच्चों का पिता बनने की पुष्टि की

मेड्रिड, 29 जून (आईएएनएस)। पुर्तगाल फुटबाल टीम के कप्तान और मौजूदा फुटबाल जगत के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकरों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जुड़वां बच्चों का पिता बनने की पुष्टि कर दी है।

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के फारवर्ड रोनाल्डो ने कन्फेडरेशंस कप में चिली के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच के बाद इसकी पुष्टि की।

फेसबुक पर लिखे एक संदेश में रोनाल्डो ने कहा, “मैं राष्ट्रीय टीम के साथ टूर्नामेंट में व्यस्त था। मेरे दो जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है।”

कन्फेडरेशंस कप के सेमीफाइनल मैच में चिली ने पुर्तगाल को पेनाल्टी शूटआउट में 3-0 से मात दी।

रोनाल्डो ने कहा, “दुर्भाग्य से हम अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाए, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि मैं पुर्तगाल को जश्न मनाने का मौका दूंगा।”

रियल क्लब के फारवर्ड ने कहा, “पुर्तगाल फुटबाल संघ के अध्यक्ष और राष्ट्रीय टीम ने जिस तरह की गर्मजोशी दिखाई है, वह मेरे दिल को छू गई और मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।”

रोनाल्डो ने कहा, “मैं खुश हूं कि आखिरकार मैं अपने बच्चों के साथ हूं।”

रोनाल्डो का पहले से ही एक सात साल बेटा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493