आस्ट्रेलियाई टीम घोषित, पेरिस और बोलैंड करेंगे पदार्पण

पर्थ, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के खिलाफ मंगलवार से शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच के लिए क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने अपनी अंतिम एकादश का ऐलान कर दिया है।

तेज गेंदबाज जोएल पेरिस और स्कॉट बोलैंड पदार्पण करेंगे। टेस्ट श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले शॉन मार्श को टीम में जगह नहीं मिली है।

टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है जबकि ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल मार्श के रूप में दो हरफनमौला खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है।

भारतीय टीम ने अंतिम एकादश की घोषणा अभी नहीं की है। टीम संभवत: मैच से पहले अपनी अंतिम एकादश का ऐलान करेगीा। गुरकीरत मान और मनीष पांडे को पहले मैच में मौका मिल सकता है।

आस्ट्रेलियाई टीम : स्टीव स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉल्कनर, स्कॉट बोलैंड, जोस हेजलवुड, जोएल पेरिस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493