आस्ट्रेलिया ओपन के लिए अजारेंका को वाइल्ड कार्ड

मेलबर्न, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्व शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका को अगले साल होने वाले पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट आस्ट्रेलिया ओपन के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बेलारूस की 28 वर्षीया खिलाड़ी ने अपने छोटे बेटे की कस्टडी के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने के तहत इस साल अमेरिका ओपन और बेलारूस के डेविस कप फाइनल मैच से नाम वापस ले लिया था।

आस्ट्रेलिया ओपन के निदेशक क्रेग टिले ने कहा, “अजारेंका की वर्तमान स्थिति उनके लिए काफी मुश्किल है। हमने उन्हें हर प्रकार का समर्थन देने का प्रस्ताव दिया है।”

विश्व रैंकिंग में अजारेंका 201वें स्थान पर हैं और विंबलडन ओपन के बाद से उन्होंने किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।

वाइल्ड कार्ड मिलने की बात से खुश अजारेंका ने अपने एक बयान में कहा, “मैं आस्ट्रेलिया ओपन के लिए मेलबर्न आने की बात सुनकर बहुत खुश हूं। यह मेरा सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट है। मैंने यहां दो बार खिताबी जीत हासिल की है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493