आस्ट्रेलिया की ओर बढ़ा चक्रवात

ब्रिस्बेन, 19 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड तट की ओर एक चक्रवात बढ़ रहा है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि यह चक्रवात क्वींसलैंड की ओर नहीं आएगा।

एबीसी की गुरुवार को जारी रपट के मुताबिक, तृतीय श्रेणी के इस चक्रवात को नाथन नाम दिया गया है। यह तूफान नौ दिनों पहले कोरल सागर से उठा था, और अब यह क्वींसलैंड की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, नाथन के शुक्रवार सुबह तक केप मेलविल और कुकटाउन के बीच कहीं पर टकराने की संभावना है।

एक माह में यह तीसरा चक्रवात है और इसे बहुत विनाशकारी बताया जा रहा है। इसकी रफ्तार प्रति घंटे अधिकतम 260 किलोमीटर तक पहुंच सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493