आस्ट्रेलिया की जेल से भागे कैदियों में से 3 अभी भी फरार

मेलबर्न से 100 किलोमीटर दूर मालम्लबरी के युवा न्याय केंद्र से 15 साल के तीन कैदी फरार हो गए थे।

विक्टोरिया पुलिस सहायक आयुक्त रिक नुगेंट ने कहा कि केंद्र में कुछ कर्मचारियों को कब्जे में लेने के बाद ये कैदी चोरी की कार से फरार हो गए।

नुगेंट ने संवाददाताओं को बताया, “इन्होंने केंद्र के एक कर्मचारी को प्रताड़ित कर उससे चाबियां ली और वहां से रफूचक्कर हो गए।”

इनके केंद्र से जाने के तुरंत बाद ही छह कैदियों को पकड़ लिया गया। इन्हें उस वक्त पकड़ा गया जब इनके द्वारा चोरी की गई कार पुलिस की कार से टकरा गई।

इसके कुछ देर बाद दो और कैदियों को पकड़ लिया गया।

विक्टोरिया पुलिस उपायुक्त शेन पैट्टन का कहना है कि अभी भी तीन फरार है। सात में से चार को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस का कहना है कि तीन फरार कैदी अलग-अलग दिशा में गए हैं लेकिन इन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493