गूगल ने डूडल से मनाया भारत का गणतंत्र दिवस

मुंबई, 26 जनवरी (आईएएनएस)। गूगल ने गुरुवार को भारत के 68वें गणतंत्र दिवस पर एक खास डूडल के जरिए रंगारंग भव्य परेड को प्रदर्शित किया। यह भारत के एक गणतंत्र बनने की कथा कहता है।

डूडल में नई दिल्ली में सुबह होने वाली परेड को एक खास कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया है। इस साल इस समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इस साल के मुख्य अतिथि अबू धाबी के युवराज मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने हिस्सा लिया।

इस साल राजपथ पर परेड में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति गार्ड की एक टुकड़ी, सेना, वायुसेना, नौसेना और 35 संगीतकार शामिल थे। इस दल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबूद मुसाबेह अबूद मुसाबेह अलगफेली ने किया।

गूडल के डूडल में परेड को हरे रंग से दिखाया गया है, यह इंडिया गेट की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वृत्त बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

गूगल के डूडल में भीड़ को लाल से दिखाया गया है। डूडल में लोगों से भरा स्टेडियम भी प्रदर्शित किया गया है, इसे भारतीय तिरंगे का रंग दिया गया है।

भारत ने 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के साथ इस तिथि को अपना गणतंत्र दिवस मनाना शुरू किया।

भारत परेड से अपने सैन्य शक्ति प्रदर्शित करता है। इसके साथ ही देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता और लोक नृत्य, कला व संगीत की झांकी का प्रदर्शन किया जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493