आस्ट्रेलिया की महिला हॉकी खिलाड़ी टेलर ने संन्यास लिया

मेलबर्न, 6 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया की महिला हॉकी खिलाड़ी जेड टेलर ने शुक्रार को तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा कर दी।

ओलम्पिक खिलाड़ी 29 साल की टेलर ने आस्ट्रेलिया के लिए 107 मैच खेले। वह दो बार विश्व कप में रजत पदक, दो बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतने वाली टीम का हिस्सा रही हैं।

वर्ष 2010 में ब्रिटेन के खिलाफ अपना करियर शुरू करने वाली टेलर ने आस्ट्रेलिया के लिए दो विश्व कप, दो राष्ट्रमंडल खेल, एक ओलम्पिक, एक ओसेनिया कप और एक चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लिया।

टेलर इन दिनों क्लब हॉकी के लिए नीदरलैंड्स में हैं। उन्होंने कहा है कि वह भविष्य में कोच और प्रशासक के तौर पर हॉकी से जुड़ी रहना चाहती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493