आस्ट्रेलिया के औद्योगिकी क्षेत्र में गोलीबारी, 1 की मौत

माना जा रहा है कि स्वचालित रायफल लिए एक बंदूकधारी औद्योगिकी क्षेत्र में घुस आया और उसने गोली बरसानी शुरू कर दी।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटनास्थल सुबह 10.45 के आसपास आपातकाल सेवा घटनास्थल पर पहुंचा दी गई।

आसपास के लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में पांच बार गोली चलने की आवाजें सुनी गईं।

पास के एक अन्य व्यावसायिक इकाई के कर्मचारी ने बताया, “पुलिस ने हमें खिड़कियों के पास नहीं जाने की हिदायत दी।”

लोगों को इस क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी गई है।

गौरतलब है कि दिसंबर 2014 में सिडनी के एक कैफे में एक बंदूकधारी द्वारा 17 लोगों को बंधक बनाने के बाद वहां अलर्ट जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493