Sunday , 19 May 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » मनोरंजन » हेमा ने राजनीतिक कार्यो के लिए खरीदी नैनो

हेमा ने राजनीतिक कार्यो के लिए खरीदी नैनो

मथुरा, 7 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी ने एक नैनो कार खरीदी है। उन्हें उम्मीद है कि वह इसे स्वयं चलाएंगी।

हेमा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मथुरा की सांसद हैं। उन्होंने नैनो अपने राजनीतिक कार्यो के लिए भागदौड़ करने के लिए खरीदी है।

हेमा ने ट्विटर पर लिखा, “मैंने नैनो वृंदावन में उपयोग करने के लिए खरीदी है। मैं आशा करती हूं कि वहां इसे मैं स्वयं चलाऊंगी।”

उनकी नैनो बैंगनी रंग की है। उन्होंने इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कीं।

हेमा ने गायक कैलाश खेर के नए अल्बम ‘इश्क अनोखा’ में आवाज दी है।

हेमा ने राजनीतिक कार्यो के लिए खरीदी नैनो Reviewed by on . मथुरा, 7 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी ने एक नैनो कार खरीदी है। उन्हें उम्मीद है कि वह इसे स्वयं चलाएंगी।हेमा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मथु मथुरा, 7 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री-राजनेता हेमा मालिनी ने एक नैनो कार खरीदी है। उन्हें उम्मीद है कि वह इसे स्वयं चलाएंगी।हेमा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मथु Rating:
scroll to top