आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद, व्यापार पर ओबामा से की बातचीत

केनबरा, 12 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने गुरुवार को आतंकवाद के खतरे, वैश्विक व्यापार एवं क्षेत्रीय स्थिरता के मुद्दे पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ चर्चा की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका और आस्ट्रेलिया की सरकारें ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (टीपीपी) पर हस्ताक्षर करने के बारे में निर्णायक हैं।

टीपीपी एक व्यापार समझौता है, जिस पर सात वर्षो के विचार-विमर्श के बाद फरवरी में 12 देशों ने हस्ताक्षर किए थे।

टर्नबुल ने कहा कि टीपीपी को आस्ट्रेलिया सहित कई देशों में मंजूरी मिल गई है, लेकिन यह अमेरिका में अभी समीक्षाधीन है।

टर्नबुल ने कहा कि देरी के बावजूद ओबामा को विश्वास है कि इस मुद्दे को इस साल के अंत तक सुलझा लिया जाएगा।

टर्नबुल ने कहा, “आज सुबह (गुरुवार) राष्ट्रपति ओबामा के साथ क्षेत्रीय से लेकर अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई। इनमें से एक टीपीपी समझौता भी रहा।”

उन्होंने कहा कि ओबामा ने मध्यपूर्व में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ युद्ध में आस्ट्रेलिया के अभूतपूर्व योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493