उप्र में जद (यू) का शंखनाद, शरद बने ‘कृष्ण’, नीतीश ‘अर्जुन’

वाराणसी, 12 मई (आईएएनएस)। बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश का रुख किया गया है। वह गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से पूर्व ही बनारस में एक विवादित पोस्टर लगाया गया है, जिसमें जद (यू) नेता शरद यादव को कृष्ण व नीतीश कुमार को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है।

पोस्टर में नीतीश, शरद के अलावा पार्टी नेता के.सी. त्यागी जैसे नेताओं को भी चित्रित किया गया है। इस पोस्टर में केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ तीखी टिप्पणी भी की गई है।

पोस्टर में केंद्र सरकार पर सांप्रदायिकता फैलाने और उप्र सरकार पर गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।

बनारस के एक प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार गुरुवार को बिहार के छपरा जिले के सर्किट हाउस से सुबह लगभग सवा नौ बजे सड़क मार्ग से प्रस्थान कर अपराह्न् करीब दो बजे वाराणसी अतिथिगृह पहुंगे। वह यहां से लगभग सवा दो बजे पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कलेज के लिए रवाना होंगे, जहां अपराह्न् पौने तीन बजे पहुंचेंगे।

अधिकारी ने बताया कि नीतीश कुमार यहां पार्टी के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कुमार वाराणसी सर्किट हाउस में रात को विश्राम करेंगे तथा अगले दिन 13 मई को दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे। वह दिनभर सर्किट हाउस में रहेंगे, जहां वह अनेक लोगों से मुलाकात कर सकते हैं।

वह शाम लगभग पौने सात बजे विश्व प्रसिद्घ संकट मोचन हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद यहां से सड़क मार्ग से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जाएंगे और रात लगभग आठ बजे विमान से पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493