केनबरा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकॉम टर्नबुल मंत्रिमंडल के गठन पर विचार के लिए सोमवार को केनबरा लौट आए।
मैलकॉम ने हाल ही में संसदीय चुनाव में जीत दर्ज की है।
सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, टर्नबुल ने रविवार को जीत की घोषणा की।
टर्नबुल को संसद में शपथ लेने से पहले यह फैसला करना होगा कि किन-किन मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए। मंत्रिमंडल के तीन सदस्य इस चुनाव में निर्वाचित नहीं हुए।
टर्नबुल ने कहा कि नई गठबंधन सरकार में कई नए और युवा चेहरे हो सकते हैं।
टर्नबुल ने सोमवार को कहा, “खेद है कि कई मंत्रियों की मंत्रिमंडल में वापसी नहीं होगी। कुछ बदलाव होंगे।”
टर्नबुल शपथ ग्रहण समारोह से पहले नेशनल पार्टी के नेता बार्नाबे जॉयस के साथ नए गठबंधन समझौते पर विचार-विमर्श करेंगे।
ऐसी उम्मीद है कि लिबरल और नेशनल पार्टी के सासंदों की 18 जुलाई को केनबरा में मुलाकात होगी और अगले सप्ताह गवर्नर जनरल पीटर कॉस्ग्रोव के फ्रांस से लौटने के बाद शपथ ग्रहण समारोह होगा।
dharmpath.com dharmpath