मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने कहा है कि उनके पति विवेक दहिया बेहद सहयोगी स्वभाव के हैं और उन्होंने उनकी जिंदगी में सकारात्मकता भर दी है।
दिव्यंका और विवेक की शादी एक सप्ताह पहले आठ जुलाई को भोपाल में हुई थी। रविवार को चंडीगढ़ में उनका रिसेप्शन हुआ था।
दिव्यंका ने कहा, “आपके पास जो है, उसमें संतुष्ट रहने, आजादी से रहने, एक अच्छी पारिवारिक जिंदगी और अच्छे दोस्त होने में खुशी है। विवेक बेहद सहयोगी हैं और मेरा बेहद ध्यान रखते हैं।”
अभिनेत्री ने कहा, “उन्होंने मुझमें सकारात्मकता भर दी है। वह मुझमें जो तब्दीली लाए हैं, मुझे अपना वह रूप पसंद है।”
दिव्यंका और विवेक अपनी शादी और रिसेप्शन समारोह में बेहद खुश नजर आ रहे थे। लेकिन फिलहाल उनका हनीमून पर जाने का कोई इरादा नहीं है, क्योंकि इस सप्ताह से वे दोनों फिर से अपने शोज की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे।
दिव्यंका टीवी कार्यक्रम ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभा रही हैं और विवेक ‘कवच..काली शक्तियों से’ में राजबीर बुंदेला की भूमिका निभा रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath