नैरोबी, 11 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को केन्या के प्रथम राष्ट्रपति जोमो केन्याता की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर कहा, “अफ्रीका के बेटे, भारत के दोस्त को श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री ने केन्या के प्रथम राष्ट्रपति जोमो केन्याता की समाधि पर पुष्पचक्र अर्पित किए हैं।”
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में कहा गया, “अफ्रीका के महान व्यक्तित्व और केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता को याद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की।”
इससे पहले नैरोबी में मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया।
मोदी दिन में बाद में केन्या के राष्ट्रपति उहुरु केन्याता के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
मोदी अफ्रीका के चार देशों की यात्रा के अपने चौथे और अंतिम चरण में शनिवार को तंजानिया से केन्या पहुंचे थे।
dharmpath.com dharmpath