आस्ट्रेलिया के स्कूल में फ्लू से 200 छात्र बीमार

सिडनी, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के एक स्कूल में फ्लू के प्रकोप से लगभग 200 छात्र बीमार हो गए।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को क्वींसलैंड के मिडिल पार्क स्कूल में कक्षाओं की सफाई के लिए सफाई विशेषज्ञों की टीम को भेजा गया।

स्कूल हालांकि खुला रहा। स्कूल प्रिंसिपल एनी किचिन ने इस ‘असाधारण प्रकोप’ के खत्म होने तक माता-पिता से अपने बच्चों को घर पर ही रखने का आग्रह किया।

क्वींसलैंड शिक्षा विभाग ने जारी बयान में कहा कि बच्चों के बीमार होने का इस प्रकोप से निपटने के लिए स्कूल हरसंभव प्रयास कर रहा है और आगामी दिनों में स्कूल परिसर की अतिरिक्त सफाई कराई जाएगी।

ऐसा अनुमान है कि यह इन्फ्लूएंजा ए और बी हो सकता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493