जेट एयरवेज का विमान रनवे से फिसला (लीड-1)

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। विमानन कंपनी जेट एयरवेज की रियाद-मुंबई उड़ान सेवा शुक्रवार को उड़ान भरने के दौरान फिसलकर रनवे से आगे चली गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

यह घटना उड़ान संख्या 9डब्ल्यू523 के साथ हुई, जिसमें चालक दल के सात सदस्यों के साथ 142 यात्री सवार थे।

यह फ्लाइट रियाद से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी।

बोइंग विमान बी737-800 विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उन्हें टर्मिनल की इमारत के भीतर ले जाया गया।

विमानन कंपनी रियाद के यात्रियों के लिए यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।

जेट एयरवेज ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को इसकी जानकारी दी और वह संबंधित प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग कर रहा है।

हालांकि, इस घटना के बाद विमानन कंपनी की अन्य सभी सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493