आस्ट्रेलिया ने की ब्लाटर की फीफा अध्यक्ष पद की दावेदारी का विरोध

कैनबरा, 29 मई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया फुटबाल महासंघ (एफएफए) के अध्यक्ष फ्रैंक लोवी ने कहा है कि वह शुक्रवार को होने वाले चुनाव में फीफा के अगले अध्यक्ष पद के लिए सेप ब्लाटर के पक्ष में मत नहीं देंगे।

फुटबाल की विश्व नियामक संस्था फीफा के 1998 से ही अध्यक्ष ब्लाटर शुक्रवार को होने जा रहे चुनाव में लगातार पांचवें कार्यकाल के लिए दावेदार हैं।

फीफा के 65वें अधिवेशन से ठीक दो दिन पहले बुधवार को अमेरिकी न्याय विभाग की जांच के बाद फीफा के सात अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

फीफा अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद चारों ओर से इस्तीफा देने की मांगों को अनसुना करते हुए ब्लाटर पांचवीं बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को ज्यूरिख में पहले दौर की बैठक करने के बाद लोवी ने शुक्रवार को कहा कि फीफा के नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है।

लोवी ने कहा, “एफएफए का मानना है कि प्रशासन और पारदर्शिता के मुद्दों के बेहतर समाधान के लिए फीफा में जल्द से जल्द बड़े बदलाव की जरूरत है।”

उन्होंने आगे कहा, “शुक्रवार को यदि ज्यूरिख में फीफा का कार्यवाही निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होती है तो अध्यक्ष पद के लिए मतदान के दौरान आस्ट्रेलिया की इस धारणा परिलक्षित होगी।”

उल्लेखनीय है कि फीफा के अध्यक्ष पद के दावेदारों में जॉर्डन के प्रिंस अली बिन अल-हुसेन, ब्लाटर के सामने एकमात्र चुनौती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493