मसाबा आईफा को समर्पित करेंगी परिधान श्रंखला

नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ‘फैशन एक्सट्रावगेंजा’ कार्यक्रम में जून में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में होने वाले 16वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड एंड अवार्ड्स से प्रेरित परिधान श्रंखला लेकर आएंगी।

छह जून को होने जा रहे आईफा वीकेंड एंड अवार्ड्स में फैशन को समर्पित फैशन एक्सट्रावगेंजा में मसाबा आईफा से प्रेरित परिधान संग्रह पेश करेंगी। फैशन एक्सट्रावगेंजा के सूत्रधार अभिनेता विवेक ओबेरॉय और अभिनेत्री नेहा धूपिया होंगी।

आईफा के आयोजक विजक्राफ्ट इंटरनेशनल एंटरटेनमेंट के निदेशक सब्बास जोसेफ ने मुंबई से फोन पर आईएएनएस को बताया, “फैशन एक्सट्रावगेंजा में उनके अलग-अलग तरह के परिधान संग्रह होंगे। मसाबा आईफा के लिए एक खास परिधान संग्रह तैयार कर रही हैं। यह आईफा की सुनहरी एवं काली ट्रॉफी से प्रेरित है।”

इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493