सिडनी, 22 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में कथित तौर पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकी समूह को वित्तपोषण करने के आरोप में मंगलवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
न्यू साउथ वेल्स स्टेट पुलिस उपायुक्त कैथरीन बर्न्स ने कहा, “उन पर आईएस को पैसे भेजने के लिए कोष जुटाने की गतिविधि में शामिल होने आरोप है।”
एक आरोपी पर ‘ऑपरेशन एप्पलबाय’ अभियान के तहत कई महीनों से पुलिस की नजर बनी हुई थी। यह अभियान पुलिस ने देश में एक कथित आतंकवादी हमले की योजना का सुराग मिलने बाद सितंबर 2014 में शुरू किया था।
बर्न्स ने बताया कि इस मामले एक अन्य 16 साल की एक लड़की का गिरफ्तार होना चिंता का विषय है। पुलिस ने नाबालिगों में आतंकवाद की भावना पैदा करने में योदगान करने वाले पहलुओं का विश्लेषण करना शुरू कर दिया है।
बर्न्स ने कहा, “यह परेशान करने वाली बात है कि इन गतिविधियों में लगातार नाबालिगों की सहभागिता सामने आ रही, जबकि उन्हें इसमें बिल्कुल शामिल नहीं होना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath