‘थेरी’ फिल्म का अमेरिका अधिकार 3 करोड़ रुपये में बिका

चेन्नई, 22 मार्च (आईएएनएस)। टेक्सास की फिल्म वितरण कंपनी ‘सिनेगैलेक्सी इंक’ ने सुपरस्टार विजय की तमिल फिल्म ‘थेरी’ को अमेरिका के थियेटरों में दिखाने का अधिकार तीन करोड़ रुपये में खरीदा है। फिल्म ‘थेरी’ 14 अप्रैल को रिलीज होगी।

सिनेगैलेक्सी इंक के संजय ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म का अधिकार तीन करोड़ रुपये में खरीदा गया। हम पर भरोसा करने और हमें इसके रिलीज का अधिकार देने के लिए हम फिल्म के निर्माता थनु का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। 14 अप्रैल को इसे बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा।”

एटली द्वारा निर्देशित फिल्म में विजय को पुलिस अधिकारी के किरदार में देखा जाएगा। इस फिल्म में एक पिता और बेटी के रिश्ते को दर्शाया गया है।

इस फिल्म में विजय के अलावा सामंथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493