आस्ट्रेलिया में जंगल की आग बुझाने जुटे दमकलकर्मी

कैनबरा, 13 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए दमकलकर्मी मशक्कत कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि वनाग्नि से व्यापक नुकसान हुआ है। फिलहाल इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि इस दौरान एक दमकल कर्मी घायल हो गया।

आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने कहा कि आग से संपत्ति और जानवरों को भारी नुकसान हुआ है। आग से 4,50,000 हेक्टयेर की जमीन नष्ट हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493