कराकस, 13 फरवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने दावा किया कि ‘हिंसा से बचने की कोशिश में’ बड़ी संख्या में कोलंबियाई नागरिक वेनेजुएला में प्रवेश कर रहे हैं।
अपने सप्ताहिक टीवी कार्यक्रम के दौरान रविवार को उन्होंने कहा, “कोलंबिया में जारी गृह युद्ध और हिंसा के कारण बड़े पैमाने पर लोगों के पलायन की सूचना मिली है। शनिवार को लगभग 359 लोगों के सीमा पार कर वेनेजुएला पहुंचने की सूचना मिली।”
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मदुरो ने यह भी कहा कि उन्होंने जुलिया राज्य के गवर्नर फ्रांसिस्को अरियास कारडेनास को आदेश दिया है कि कोलंबिया के साथ लगी लंबी सीमा पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाए, ‘नहीं तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।’
हालांकि, राष्ट्रपति ने कोलंबियाई प्रवासियों के साथ सहानुभूति भी व्यक्त की और कहा कि वेनेजुएला के सशस्त्र बल मानवाधिकारों का ख्याल रखेंगे।
उन्होंने कहा कि ‘साल 2016 में वेनेजुएला ने दिल खोलकर करीब 100,000 कोलंबियाई प्रवासियों का स्वागत किया था।’
dharmpath.com dharmpath