आस्ट्रेलियन कांपिटीशन एंड कंज्यूमर कमीशन (एसीसीसी) ने शुक्रवार को जारी आकड़ों में बताया कि आस्ट्रेलिया के लोगों ने इस जालसाजी में फंसकर 1.6 करोड़ डॉलर गंवाए।
एसीसीसी के उपाध्यक्ष डेलिया रिकर्ड का कहना है कि यह आकड़ा आस्ट्रेलिया के वास्तविक वित्तीय नुकसान का सिर्फ 1/10वां भाग है क्योंकि अधिकतर लोग इस तरह की जालसाजी में फंसकर ठगे जाने की शिकायत दर्ज करवाने से हिचकते हैं।
रिकर्ड ने मीडिया कंपनी ‘फेयरफैक्स मीडिया’ को बताया, “हमनें ऐसा भी सुना है कि लोग अपने घरवालों की सहमति के बिना उधार लेते हैं और अंत में कर्ज में उनका सब कुछ डूब जाता है। लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों से उधार लेते हैं और उन्हें कभी कर्ज चुका नहीं पाते और इस तरह उनके संबंधों में खटास आ जाती है।”
आकड़ों के मुताबिक, पुरुषों (39 प्रतिशत) की तुलना में महिलाएं (43.5 प्रतिशत) ऑनलाइन रोमांटिक जालसाजी में ज्यादा फंसती हैं जबकि इस सर्वेक्षण में शामिल 17 प्रतिशत लोगों ने अपने लिंग के बारे में कोई खुलासा नहीं किया।
ऑनलाइन रोमांटिक जालसाजी में फंसने वाले ज्यादा लोग 45 से 55 आयुवर्ग के हैं।
dharmpath.com dharmpath