संगठन की ओर से शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक, अलशबाब ने कहा कि यह कृत्य सोमालिया के मुसलमानों के खिलाफ पश्चिमी देशों के गठबंधन और उनकी खुफिया एजेंसियों द्वारा किए गए अपराधों का बदला है।
सोमालिया की खुफिया एजेंसियां और अमेरिकी जांच संघीय ब्यूरो घटना की जांच कर रहे हैं।
सोमालिया की सरकार ने इस घटना को आतंकवादी घटना करार दिया है। डैलो एयरलाइंस के एक विमान को बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद मोगादिशू के अदेन हवााईअड्डे पर आपात लैंडिग करनी पड़ी थी। विमान ने 35 मिनट पहले ही उड़ान भरी थी।
dharmpath.com dharmpath