मातृत्व से मिला मकसद : एडेल

लंदन, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मशहूर गायिका एडेल का कहना है कि मातृत्व ने उनकी जिंदगी को एक मकसद दिया है। इसने उन्हें अहसास कराया कि उनके जीने का कोई उद्देश्य है।

वेबसाइट ‘फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एडेल को पति सिमोन कोनेकी से तीन वर्षीय बेटा एंजेलो है। उनका कहना है कि उनके बेटे ने उन्हें स्वयं पर फख्र करने की वजह दी है।

‘वोग’ पत्रिका के मुताबिक, एडेल ने कहा, “एंजेलो की मां होने पर मुझे गर्व है। मां बनने के बाद मुझे अहसास हुआ कि अब मैं सही मायने में जी रही हूं। मां के तौर पर मुझे जिंदगी जीने का मकसद मिला है और अब मेरे पास बेकार की बातें सोचने के लिए समय नहीं है।”

एडेल ने वजन कम होने के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें इसका एक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। अब उन्हें कपड़ों पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493