आस्ट्रेलिया रक्षा खर्च बढ़ाएगा

कैनबरा, 24 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया अगले सात सालों में अपने सकल घरेलू उत्पाद का दो फीसदी हिस्सा रक्षा मद में खर्च करेगा। इसकी आधिकारिक घोषणा प्रधानमंत्री माल्कम टर्नबुल इस हफ्ते करेंगे।

टर्नबुल ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि बहुप्रतीक्षित रक्षा श्वेत पत्र में इस निवेश की घोषणा की जाएगी।

टर्नबुल ने कहा, “इस पत्र में ऑस्ट्रेलिया की रक्षा, सुरक्षा और निवेश की योजना होगी।”

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस फैसले का मतलब है अगले 10 सालों में ऑस्ट्रेलिया 710 अरब डॉलर रक्षा क्षेत्र में खर्च करेगा।

इससे पहले साल 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड ने रक्षा श्वेत पत्र प्रस्तुत किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493