अब वॉलीबाल की भी होगी लीग

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, और हॉकी के बाद अब वॉलीबाल की भी लीग का आयोजन किया जाएगा। इस बात की घोषणा भारतीय वॉलीबाल संघ (वीएफआई) ने बुधवार को की।

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। क्रिकेट, फुटबाल, बैडमिंटन, और हॉकी के बाद अब वॉलीबाल की भी लीग का आयोजन किया जाएगा। इस बात की घोषणा भारतीय वॉलीबाल संघ (वीएफआई) ने बुधवार को की।

वीएफआई और स्पोर्ट्स संस्था स्पोर्ट्सलाइव ने मिलकर भारतीय वॉलीबाल लीग (आईवी लीग) की शुरुआत की है। यह लीग फ्रेंचाइजी पर आधारित लीग होगी जिसमें पुरुष, महिला और बीच वॉलीबाल का आयोजन किया जाएगा। यह लीग अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबाल महासंघ के मार्गदर्शन में तीन दौर में खेली जाएगी जिसकी शुरुआत जुलाई 2016 से होगी।

आईवी लीग में सबसे पहले महिला वॉलीबाल का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अक्टूबर में पुरुष टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बीच वॉलीबाल का आयोजन दिसंबर-जनवरी में किया जाएगा।

वीएफआई के अध्यक्ष चौधरी अवधेश कुमार ने कहा, “वॉलीबाल विश्व में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला और सबसे लोकप्रिय खेल है। इसे विश्व में 90 करोड़ लोग खेलते हैं। भारत में गांव और शहर दोनों जगह यह खेल काफी लोकप्रिय है।”

उन्होंने कहा, “हमारा मानना है कि जो खेल 200 देशों में खेला जाता है वह युवाओं को काफी आकर्षित करेगा। हमारा उद्देश्य खेल को सिर्फ पुनर्जीवित करना नहीं है बल्कि इसे युवाओं के लिए एक करियर के रूप में प्रस्तुत करना है।”

लीग के तीनों दौर जिसमें शहरों पर आधारित छह फ्रेंचाइजी होंगी राउंड रोबिन प्रारूप में खेला जाएंगे। इसके बाद नॉक आउट दौर शुरू होगा। हर टीम न्यूनतम चार अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है जिसमें मर्की खिलाड़ी भी शामिल होगा। सभी को ड्राफ्ट प्रणाली के तहत चुना जाएगा।”

स्पोर्ट्सलाइव लीग के लाइव प्रसारण, प्रसारण अधिकार प्रबंधन, प्रायोजक अधिकार, लीग की ब्रांडिंग और विपणन के सभी मामलों को देखेगी। यह संस्था प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) की भी विपणन साझेदार रह चुकी है।

स्पोर्ट्सलाइव के प्रमोटर अतुल पांडे ने कहा, “भारतीय बाजार में खेलों के लिए काफी जगह है और इस तरह की लीगों के आने से हर क्षेत्र में खेलों का स्तर सुधरेगा।”

उन्होंने कहा, “हमारा मकसद खेलों में पेशेवर रवैया और नयापन लाना है ताकि खेलों में रुचि रखने वालों का ध्यान इसकी तरफ आए जिनमें महासंघ, खिलाड़ी, टीमों के मालिक, प्रायोजक और खेल के समर्थक शामिल हैं। आईवी लीग आने वाली पौध को खेल को ज्यादा से ज्यादा खेलने के लिए प्रेरित करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493