शियांगतन नई पीढ़ी का मिसाइल युद्धपोत है, जिसका निर्माण व डिजाइन चीन ने किया है। शियांगतन 140 मीटर लंबा 16 मीटर चौड़ा है और 4,000 टन वजनी है।
यह मिसाइल युद्धपोत पीएलएएन की नई पीढ़ी का मुख्य युद्धक जहाज है। यह अकेले या अन्य नौसैनिक बलों के समन्वय में दुश्मनों की सेना व पनडुब्बियों पर हमले करने में सक्षम है। इस युद्ध पोत में मजबूत दूरस्थ निगरानी प्रणाली सुविधा मौजूद है और विमानों को मार गिराने में सक्षम है।
शियांगतन के कैप्टन दोंग कियान ने कहा कि इस युद्धपोत के संचालन के लिए एक साल से अधिक के प्रशिक्षण के दौरान चालक दल को सक्षम बनाया गया है। इसने परीक्षण यात्रा भी की है।
मिसाइल युद्धपोत का नामाकरण हुनान प्रांत के शियांगतन शहर पर किया गया है।
dharmpath.com dharmpath