आस्ट्रेलिया : सरकारी ड्राइवर से कुत्ता घर भिजवाने वाले मंत्री का इस्तीफा

विक्टोरिया के प्रशिक्षण और कौशल मंत्री स्टीव हर्बर्ट ने बुधवार को बताया कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

अक्टूबर में इस बात का खुलासा हुआ था कि हर्बर्ट ने कई बार अपने सरकारी वाहन के चालक को उनके दो पालतु कुत्तों, पेच और टेड को अपने मेलबर्न के घर से ट्रेनटम तक ले जाने का आदेश दिया जाता था। इन दोनों स्थलों के बीच के रास्ते की दूरी 120 किलोमीटर है। सरकारी संसाधन का इस्तेमाल निजी काम में करने की वजह से वह विवादों में आ गए थे।

इस पूरे विवाद के दौरान हर्बर्ट के साथ खड़े रहने वाले प्रधानमंत्री डेनियल एंड्रयूस ने बुधवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। हर्बर्ट ने इस बात का खुलासा करने से मना कर दिया था कि उन्होंने अपने सरकारी वाहन से कितनी बार कुत्तों को ले जाने का आदेश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493