सबसे गर्म साल रहा 2015 : डब्ल्यूएमओ

मोरक्को के चौथे सबसे बड़े शहर मराकेश में हुए संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में पेश रपट के अनुसार, डब्ल्यूएमओ ने कहा कि 2015 में वैश्विक तापमान मानक 1961-1990 संदर्भ अवधि के औसत से 0.76 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया।

रपट में यह भी कहा गया कि 2015 पहला ऐसा साल था, जिसमें वैश्विक तापमान पूर्व औद्योगिक युग से एक डिग्री सेल्सियस अधिक डिग्री था।

इस रपट के अनुसार, 2011-2015 तक पांच साल की अवधि में वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक गर्म वर्ष रहे। इस दौरान तापमान 1961 से 1990 की अवधि के औसत से 0.57 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

इस तापमान के कारण समुद्र का जलस्तर बढ़ा और आर्कटिक समुद्र में जमने वाली बर्फ, महाद्वीपीय ग्लेशियरों और उत्तरी गोलार्ध में जमने वाली बर्फ में गिरावट हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493