आस्ट्रेलिया से प्राप्त 3 प्रस्तर प्रतिमाओं की प्रदर्शनी

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। ‘आस्ट्रेलिया से तीन प्रस्तर प्रतिमाओं की भारत वापसी’ नामक प्रदर्शनी यहां स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय में मंगलवार से शुरू हुई है। प्रदर्शनी का आयोजन आस्ट्रेलिया से तीन प्रस्तर प्रतिमाओं की सुरक्षित वापसी के संदर्भ में किया गया है, जिनमें आसीन बुद्ध, बुद्ध के उपासक और देवी प्रत्यांगिरा की मूर्तियां शामिल हैं।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने मंगलवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने आस्ट्रेलिया के केनबरा में स्थिति नेशनल गैलरी ऑफ आस्ट्रेलिया में आयोजित एक विशेष समारोह में हिस्सा लिया था, जिसमें सीनेटर मित्च फीफील्ड ने औपचारिक रूप से भारत से चुराई गई और तस्करी द्वारा बाहर भेजी गईं इन तीन प्राचीन कलाकृतियों को उन्हें सौंपा था।

संग्रहालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, इसके पहले सितंबर, 2014 में जब आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भारत आए थे, तो उस समय भी आस्ट्रेलिया की सरकार ने ‘नृत्य करते शिव’ की प्रतिमा वापस की थी।

यह प्रदर्शनी इसलिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन देश से चुराई जाने वाली तीन दुर्लभ प्रतिमाओं की वापसी के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।

बयान के अनुसार, इन प्रतिमाओं को नेशनल गैलरी ऑफ आस्ट्रेलिया ने 2007 में नैन्सी वाइनर, न्यूयॉर्क और 2005 में आर्ट ऑफ दी पास्ट, न्यूयॉर्क से खरीदा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493