आस्ट्रेलिया से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम

डरविन, 3 जून (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम को चार राष्ट्रों के हॉकी टूर्नामेंट में एक और हार का सामना करना पड़ा है। आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को हुए मैच में भारत को 2-1 से मात दी।

यह भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में दूसरी हार है। इससे पहले उसे न्यूजीलैंड के हाथों 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि जापान के खिलाफ उसका मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था।

भारत के लिए एकमात्र गोल मिडफील्डर लिलिमा मिंज ने किया।

मैच का पहला गोल आस्ट्रेलिया की ग्रेस स्टीवर्ट ने नौवें मिनट में किया। भारत ने वापसी करने में ज्यादा देर नहीं की और लिलिमा ने 12वें मिनट में टीम को बराबरी करा दी। भारतीय टीम ने कई शानदार मूव बनाए।

भारतीय रक्षापंक्ति ने भी मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और कई बार आस्ट्रेलिया के हाथ आए गोल के मौकों को नाकाम कर दिया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों में कड़ी टक्कर हुई लेकिन कुल मिलाकर पलड़ा आस्ट्रेलिया का भारी दिखा। उसे गोल करने के अधिक अवसर मिले। अंतिम क्षणों में आस्ट्रेलिया को दो पेनाल्टी कॉर्नर िंमले, लेकिन सविता पुनिया ने शानदार बचाव किया।

मैच खत्म होने में तीन मिनट का समय बाकी था, तभी इमिले स्मिथ ने भारतीय रक्षापंक्ति को अंतत: चकमा देते हुए आस्ट्रेलिया के लिए विजयी गोल दागा।

भारतीय टीम शनिवार को कांस्य पदक के लिए जापान से भिड़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493