बैंकॉक, 3 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड के अधिकारियों ने शुक्रवार को विवादास्पद वाट पा लुआंगता महा बुआ बौद्ध मठ जिसे बाघ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, पर छापेमारी कर बाघ के संरक्षित शावकों के 20 जार बरामद किए।
बैंकॉक, 3 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड के अधिकारियों ने शुक्रवार को विवादास्पद वाट पा लुआंगता महा बुआ बौद्ध मठ जिसे बाघ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, पर छापेमारी कर बाघ के संरक्षित शावकों के 20 जार बरामद किए।
यह मंदिर कंचनाबुरी प्रांत में है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ नेशनल पार्क, वाइल्ड लाइफ और प्लांट कंजर्वेशन के अधिकारियों ने इन जारों में किसी द्रव में डुबो कर रखे गए शावकों को बरामद किया।
कुछ जारों में कथित रूप से बाघों के शरीर का कोई एक हिस्सा रखा हुआ था जैसे की आंखें इत्यादि। वहीं, एक दूसरे जार में भालू के अवशेष मिले।
यह मंदिर बैंकॉक से 180 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है। दर्जनों अधिकारी अभी भी मंदिर में तलाशी में जुटे हैं। अधिकारियों की मदद के लिए 1,000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। सोमवार को डीएनपी और सेना के अधिकारियों ने इस मंदिर पर छापा मारा था और अब तक 137 बाघों को आजाद कराया जा चुका है।
वाइल्डलाइफ फ्रेंड्स फाउंडेशन के सहायक निदेशक टॉम टेलर के मुताबिक इन छुड़ाए गए बाघों को सरकारी वन्यजीव शरणार्थी केंद्रों में रखा गया है।
यह मंदिर पर्यटकों में पालूत बाघों के साथ सेल्फी खिंचाने और उनके साथ खेलने के लिए प्रसिद्ध था। हालांकि मंदिर प्रशासन पर अवैध रूप से वन्य जीवों का शिकार और कारोबार का आरोप भी लगता रहा, जिससे मंदिर प्रशासन ने हमेशा इनकार किया।
कुछ पशु कल्याण संगठनों ने दावा किया था कि बाघों को पर्यटकों के पास ले जाने से पहले उन्हें बेहोशी का इंजेक्शन दिया जाता है।
dharmpath.com dharmpath