ग्रीस के द्वीप पर शरणार्थियों में झड़प, 15 घायल

स्थानीय दमकल विभाग के प्रमुख निकोलाओस बाबाकोस ने गुरुवार को कहा कि शिविर के अंदर लगी आग से कंबल व कुछ शामियाने बर्बाद हो गए। गुरुवार तड़के आग को काबू करने के लिए दमकल के दो वाहनों के साथ पांच दमकलकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने कहा कि झड़प के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अफगानिस्तानी व पाकिस्तानी शरणार्थियों के दो समूहों के बीच दो दिनों के अंदर यह दूसरी झड़प है। सोमवार को इसी तरह की झड़प में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

गुरुवार तक शिविर में शांति थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी मोरिया से बाहर निकलकर सोये, क्योंकि उन्हें अफगानियों के हमले का डर था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493