लंदन, 8 फरवरी (आईएएनएस)। फ्रांस के पूर्व डिफेंडर पैट्रिक एवरा ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब वेस्ट हैम के साथ कम समय के लिया करार किया है।
एवरा ने 2006 से 2014 के बीच मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए 273 मैच खेले हैं।
क्लब ने बयान में कहा, “वेस्ट हैम अनुभवी एवरा के साथ करार करके बहुत खुश है। एवरा जून 2018 तक टीम के साथ बने रहेंगे और वह 27 नंबर जर्सी पहनेंगे। युनाइटेड में डेविड मोएस के तहत खेल चुके एवरा प्रीमियर लीग में अपने पूर्व कोच के साथ दोबारा काम करने के लिए उत्सुक हैं।”
एवरा ने कहा, “मैं वेस्ट हैम के साथ जुड़कर और प्रीमियर लीग में वापस आकर काफी खुश हूं। मुझे इस खेल से प्रेम है।”
वेस्ट हैम प्रीमियर लीग की अंक तालिका में 27 अंकों के साथ 12वें स्थान पर काबिज है।
dharmpath.com dharmpath