खेलो इंडिया स्कूल गेम्स (तीरंदाजी) : हरियाणा ने 5 पदक जीते

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के पहले संस्करण में तीरंदाजी की कम्पाउंड और रिकर्व स्पर्धाओं के अंतिम दिन हरियाणा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पंजाब ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता।

हरियाणा ने तीरंदाजी में एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक समेत कुल पांच पदक अपने नाम किया।

लड़कों के कम्पाउंड स्पर्धा में आंध्र प्रदेश के के. वेंकटादारी ने हरियाणा के हर्ष पराशर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। दोनों तीरंदाजों के 139 अंक होने के कारण स्वर्ण पदक का फैसला एक तीर से हुआ। मुश्किल की घड़ी में वेंकट ने 10 अंकों पर निशाना साधा जबकि हर्ष 9 अंक ही ले सके।

हरियाणा के मयंक रावत को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

लड़कियों की कम्पाउंड स्पर्धा में महाराष्ट्र की ईशा केतन पवार ने झारखंड की बबीता कुमारी को 133-130 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक मणिपुर से सुचित्रा टूरंगबाम ने जीता।

लड़कों के रिकर्व स्पर्धा में पंजाब के विनायक वर्मा ने महाराष्ट्र के सुमेध वी. मोहोद को हराकर स्वर्ण पदक जीता जबकि हरियाणाा के आकाश को कांस्य पदक मिला।

लड़कियों की रिकर्व स्पर्धा में हरियाणा की कीर्ति ने अपनी बहन हिमानी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। झारखंड की रीता सवाईयन का कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493