सेंट पीटर्सबर्ग, 15 जुलाई (आईएएनएस)। बेल्जियम से 2-0 हार कर फीफा विश्व कप में चौथे स्थान पर रहने वाली इंग्लैंड फुटबाल टीम के कप्तान हैरी केन ने कहा है कि उनकी टीम इससे अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, केन ने इंग्लैंड के लिए टूर्नामेंट में छह गोल किए। उन्होंने कहा कि कोलंबिया के खिलाफ अंतिम-16 के बाद से गोल न करने का उन्हें अफसोस है।
केन ने शनिवार को मैच के बाद कहा, “आज के (बेल्जियम के साथ मैच में) प्रदर्शन से यह जाहिर होता है कि अब भी टीम में सुधार की गुंजाइश है। हम कोई खत्म सामान नहीं हैं। हम और बेहतर करेंगे।”
उन्होंने कहा, “एक और विश्व कप सेमीफाइनल के लिए हम 28 साल का इंतजार नहीं कर सकते। यह वह स्तर पर है जिस पर हम रहना चाहते हैं।”
शनिवार को तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में बेल्जियम के लिए थॉमस मुनिएर ने चौथे और ईडन हेजार्ड ने 82वें मिनट में गोल किए।
इंग्लैंड को इससे पहले सेमीफाइनल में 1-0 की बढ़त लेने के बावजूद अतिरिक्त समय में क्रोएशिया से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
dharmpath.com dharmpath