बैडमिंटन : जापान के सुनेयामा ने जीता थाईलैंड ओपन

बैंकॉक, 15 जुलाई (आईएएनएस)। जापान के बैडमिंटन खिलाड़ी कांटा सुनेयामा ने उलटफेर करते हुए रविवार को पहली बार थाईलैंड ओपन का खिताब अपने नाम किया।

वर्ल्ड नम्बर-33 सुनेयामा ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में इंडोनेशिया के वर्ल्ड नम्बर-15 टॉमी सुगियाटरे को मात दी।

संघर्षभरे इस खिताबी मुकाबले में सुनेयामा ने 58 मिनट में सुगियाटरे को 21-16, 13-21, 21-9 से मात देकर करियर के पहले थाईलैंड ओपन खिताब पर कब्जा जमाया।

इस साल थॉमस कप में रजत पदक जीतने वाले सुनेयामा पहली बार सुगियाटरे के सामने थे। ऐसे में उन्होंने पहले ही मुकाबले में सुगियाटरे को हार का स्वाद चखाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493