फैशन हमेशा सहज होना चाहिए : रणविजय

मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता एवं मेजबान रणविजय सिंघा का कहना है कि फैशन बिलकुल सहज होना चाहिए।

रणविजय ने एक बयान में आईएएनएस को बताया, “मैं मानता हूं कि फैशन सहज लेकिन कूल होना चाहिए।”

रणविजय ने ई-वेबसाइट मिंत्रा पर अपना फैशल लेबल ‘डिसरप्ट’ लॉन्च किया।

रणविजय ने इस बारे में कहा, “डिसरप्ट हर शैली के परिधान उपलब्ध कराएगा। हमने युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए इसे शुरू किया है। यहां प्रिंट्स और स्टिच स्टाइल लगभग सभी तरह के पोशाक मिलेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493