Monday , 6 May 2024

Home » खेल » फर्नाडो टोरेस ने जापान के क्लब सागन टोसु के साथ किया करार

फर्नाडो टोरेस ने जापान के क्लब सागन टोसु के साथ किया करार

टोक्यो, 15 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फर्नाडो टोरेस ने जापान के फुटबाल क्लब सागन टोसु के साथ करार किया है।

उन्होंने रविवार को जे1 लीग के क्लब के साथ करार की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, 34 साल के टोरेस सोमवार को क्लब के साथ अभ्यास शुरू करेंगे। वह इसी सप्ताह क्लब के साथ पदार्पण कर सकते हैं।

स्ट्राइकर जापान की लीग में अपनी राष्ट्रीय टीम के पूर्व साथी आंद्रे इनिएस्ता के खिलाफ खेलेंगे जिन्होंने हाल ही में जापान के ही क्लब विसेल कोबे के साथ करार किया है।

फर्नाडो टोरेस ने जापान के क्लब सागन टोसु के साथ किया करार Reviewed by on . टोक्यो, 15 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फर्नाडो टोरेस ने जापान के फुटबाल क्लब सागन टोसु के साथ करार किया है।उन्होंने रविवार को जे1 लीग टोक्यो, 15 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फर्नाडो टोरेस ने जापान के फुटबाल क्लब सागन टोसु के साथ करार किया है।उन्होंने रविवार को जे1 लीग Rating:
scroll to top