नीस (फ्रांस), 24 जून (आईएएनएस)। इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के स्टार खिलाड़ी वायने रूनी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम यूरो-2016 के नॉकआउट दौर में आइसलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले पेनल्टी शूटआउट का अभ्यास कर रही है।
मैनचेस्टर युनाइटेड के फारवर्ड रूनी का कहना है कि वह अपनी ही तकनीक से गोलकीपर जोए हार्ट को हराने की कोशिश कर रहे हैं।
‘स्काई स्पोर्ट्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, रूनी ने कहा, “अब हम नॉकआउट दौर में हैं। मैं आश्वस्त हूं कि हमने एक खिलाड़ी से अधिक एक टीम के रूप में अधिक अभ्यास किया है।”
dharmpath.com dharmpath