बर्लिन, 27 नवंबर (आईएएनएस)। सिल्विया नेईद की जर्मन महिला फुटबाल टीम का इंग्लैंड की टीम से हुआ दोस्ताना मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गुरुवार को हुए दोस्ताना मैच में जर्मनी ने बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन न तो बाबेट पीटर और न ही लेना गोसेलिंग इंग्लैंड की गोलकीपर कारेन बार्देस्ले को पछाड़ने में कामयाब रही।
जर्मनी मुख्य कोच सिल्विया ने कहा, “यह हमारे लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा। हम योजना के मुताबिक खेल नहीं पाए।”
दिग्गज गोलकीपर नादिने एंग्रर और स्ट्राइकर सेलिया सासिक के लिए यह करियर का आखिरी मैच रहा, क्योंकि दोनों ने इसक मैच के बाद विश्व कप से संन्यास लेने का फैसला लिया था।
कनाडा में फीफा विश्व कप चैम्पियनशिप के प्लेऑफ में इंग्लैड ने जर्मनी को 1-0 से मात दी थी, जिसका बदला लेने से टीम चूक गई।
dharmpath.com dharmpath