बीजिंग पर्यावरणीय सुरक्षा ब्यूरो जिस नए उत्सर्जन मानक को अपनाने की तैयारी में है, उसका मसौदा विश्व के सर्वाधिक सख्त उत्सर्जन मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है और इसे विश्व के सबसे सख्त मानकों में से एक माना जा रहा है। इसमें हल्के वाहन, भारी वाहन और भारी मोटर को भी शामिल किया गया है।
ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में बीजिंग में इस वक्त वाहनों को पांचवें चरण के उत्सर्जन मानकों को पूरा करने की जरूरत है, जो 2013 में लागू हुआ था। यह यूरो वी उत्सर्जन के समान है।
छठे चरण के उत्सर्जन मानकों के मुताबिक, हल्के वाहनों को 40 प्रतिशत तक और भारी वाहनों को 50 प्रतिशत तक उत्सर्जन में कटौती करना होगा।
शोधों के अनुसार, वाहनों द्वारा उत्सर्जित कणिका तत्व 2.5 (पीएम 2.5) कुल प्रदूषकों का 31 प्रतिशत हैं।
इस संबंध में जारी बयान में कहा गया है कि अंतर्राष्ट्रीय अनुभवों से पता चलता है कि उत्सर्जन को लेकर सख्त मानक आवश्यक है, ताकि प्रदूषण को कम किया जा सके और वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
ब्यूरो का अनुमान है कि 2022 तक वाहनों द्वारा उत्सर्जित प्रदूषकों में 30 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी।
बीजिंग में कोहरा पर्यावरण का एक बड़ा मुद्दा बन गया है। चीन की सरकार ने 2017 तक कणिका तत्व 2.5 (पीएम 2.5) में वर्ष 2012 के मुकाबले 25 प्रतिशत तक की कमी करने को कहा है।
dharmpath.com dharmpath