मुंबई, 15 जुलाई (आईएएनएस)। भारत दौरे को दौरान इंग्लैंड की टीम पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच और तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
यहां शुक्रवार को घोषणा करते हुए बीसीसीआई सचिव अजय शिरके ने कहा कि इग्लैंड अपने दौरे की शुरुआत राजकोट में टेस्ट मैचों से करेगा, जो नौ नवंबर से शुरू हो रहे हैं और इसके बाद विजाग और मोहाली जाएगा।
टेस्ट मैचों की श्रृंखला के आखिरी दो मैच मुंबई और चेन्नई में खेले जाएंगे।
इंग्लैंड की टीम क्रिसमस की छुट्टियों के बाद भारत दौरा 15 जनवरी से शुरू करेगी, जहां पुणे में पहला एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा।
कटक में 19 जनवरी को दूसरा, और तीसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत के साथ तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच कानपुर, नागपुर और बेंगलुरू में खेले जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath