शिमला, 15 जुलाई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार भी मध्यम से भारी बारिश जारी है, जिसके चलते कई इलाकों में भूस्खलन हुए हैं और राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रमुख नदियां और सहायक नदियां उफान पर हैं।
राज्य में सबसे अधिक बारिश धर्मशाला में 167 मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि पालमपुर में 123 मिलीमीटर, जोगिंदरनगर और पोंटा साहिब में 92 मिलीमीटर और मनाली में 12.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
राज्य की राजधानी शिमला में 13 मिलीमीटर बारिश के साथ 21.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, रात का तापमान 16.6 डिग्री रहा।
स्थानीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि रविवार तक राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि लगातार बारिश के कारण शिमला किन्नौर, मंडी और कुल्लू जिलों के अंदरूनी हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्ग 21 और 22 पर भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि राज्य की प्रमुख नदियां सतलुज, ब्यास और यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। ये नदियां पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में प्रवेश करती हैं।
dharmpath.com dharmpath