हालांकि, इस बारे में अभी कोई सबूत नहीं मिल पाया है कि खेल उत्पाद निर्माता कंपनी नाइकी ने इंडोनेशिया के किसी कानून का उल्लंघन किया है। यहां श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग है। लेकिन, जर्सी की कीमत और इसे बनाने वालों को किए गए भुगतान के बीच के भारी अंतर ने सवाल जरूर खड़े किए हैं।
इंग्लैंड फुटबाल टीम की नई जर्सी को मार्च में जारी किया गया था। इस जर्सी में इंग्लैंड की जर्सी के पारंपरिक रंगों में थोड़ा बदलाव किया गया है।
इंग्लैंड की फुटबाल टीम का यूरो 2016 अभियान शनिवार को रूस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से शुरू होगा।
dharmpath.com dharmpath