ट्विटर अपने उत्पाद प्रमुख को बदलेगी

न्यूयॉर्क, 7 जून (आईएएनएस)। माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर अपने उपभोक्ता उत्पाद प्रमुख जेफ सिबर्ट को हटाएगी, जिन्हें पिछले सितंबर में कंपनी के मुख्य उत्पाद टीम का भी प्रभार दिया गया था। यह जानकारी एक मीडिया रपट से मिली है।

री-कोड डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, क्रैश रिपोर्टिग समाधान ‘क्रैशलिटिक्स’ के सह-संस्थापक सिबर्ट फिर से ट्विटर के डेवलपर प्रोडक्ट सूट ‘फैब्रिक्स’ की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो वह गत पतझड़ में प्रोन्नति से पहले किया करते थे।

सिबर्ट की जगह ट्विटर अंतरिम तौर पर वरिष्ठ इंजीनियरिंग निदेशक एड हो को नियुक्त कर सकती है, जो गत दो साल से ट्विटर से जुड़े हुए हैं।

2014 के शुरुआती महीनों के बाद से सिबर्ट ट्विटर के मुख्य उत्पाद का संचालन करने वाले चौथे व्यक्ति हैं।

सिबर्ट की नियुक्ति मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी द्वारा की गई पहली बड़ी फेरबदल थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493