इंग्लैंड फुटबाल टीम के स्थायी सहायक कोच बने स्टीव

लंदन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्टीव ओलांद को इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के स्थायी सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इससे पहले टीम में अंतरिम रूप से सहायक कोच का कार्यभार संभाला था।

टीम के 46 वर्षीय सहायक कोच स्टीव वर्तमान में चेल्सी टीम के सहायक कोच हैं। वह अगले साल मार्च में जर्मनी और लिथुआनिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले में इंग्लैंड के साथ सहायक कोच के रूप में नजर आएंगे।

प्रीमियर लीग क्लब चेल्सी के सहायक कोच पद को वह ग्रीष्मकालीन सत्र में पूर्ण रूप से छोड़ देंगे। इसके बाद वह गारेथ साउथगेट की टीम में स्थायी रूप से शामिल होंगे।

स्टीव के बारे में साउथगेट ने कहा, “अगर हम सफल होना चाहते हैं, तो हमें बेहतरीन लोगों को नियुक्त करना होगा। मेरे लिए स्टीव सबसे बेहतर हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493