विक्टोरिया को जेगिंग्स में पसंद हैं पति डेविड बेकहम

लंदन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका से डिजाइनर बनीं विक्टोरिया अपने पति पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम को जेगिंग्स में देखना पसंद करती हैं।

वेबासाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 42 वर्षीया पूर्व स्पाइस गर्ल ने सोशल मीडिया के जरिए यह साझा किया कि वह जींस की तरह दिखने वाले तंग डेनिम जेगिंग्स में अपने पति को बेहद पसंद करती हैं।

फैशन डिजाइनर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह (बेकहम) पैटर्न वाला ऊनी जंपर, चेल्सी जूते और फ्लैट टोपी पहने नजर आ रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493