लंदन, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब चेल्सी ने पेनाल्टी शूटआउट तक गए इंटरनेशनल चैम्पियंस कप के एक रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को फ्रांस के क्लब ओलम्पिक लियोन को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया।
‘ईएसपीएन’ के अनुसार, चेल्सी के नए गोलकीपर 38 वर्षीय रॉबर्ट ग्रीन ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पेनाल्टी शूटआउट में भी विपक्षी टीम को गोल करने से रोका।
स्टैमफोर्ड ब्रिज में खेले गए मुकाबले में चेल्सी ने गेंद पर अधिक समय तक नियंत्रण बनाया और मेहमान टीम के डिफेंस पर लगतार दबाव बनाया।
चेल्सी के युवा खिलाड़ी रुबेन लोफट्स चीक और स्टार खिलाड़ी एडन हैजार्ड ने भी इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया लेकिन वे गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।
पेनाल्टी शूटआउट में चेल्सी के सभी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब रहे जबकि लियोन के पेपे चेइख गेंद को गोल में डालने में कामयाब नहीं हो पाए।
dharmpath.com dharmpath